फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय में पुस्तकालय का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। विधायक मीना गंगोला ने राजकीय महाविद्यालय गणाईगंगोली में बने पुस्तकालय का लोकार्पण किया। पुस्तकालय में पुस्तक दान योजना के तहत मिली साढ़े लाख रुपये कीमत की 2191 पुस्तकें रखी गई हैं। विधायक गंगोला ने विद्यार्थियों को अपनी ओर से सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भेंट की।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सीडी सूंठा ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत द्वारा शुरू की गई पुस्तक दान योजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने महाविद्यालय भवन निर्माण, उपकरण, फर्नीचर उपलब्ध कराने के साथ ही भूगोल, गृह विज्ञान, इतिहास विषय स्वीकृत कराने का मामला विधायक के सामने उठाया।

विधायक ने कहा कि जल्द ही महाविद्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। नए विषयों की स्वीकृति दिलाई जाएगी। उन्होंने महाविद्यालय के सेमीनार हॉल में फर्नीचर के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये अवमुक्त करने की घोषणा की। कहा कि महाविद्यालय तक पक्के रास्ते का निर्माण कराया जाएगा। संचालन डॉ. आशीष अंशु, डॉ. मुनेश कुमार पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें