फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि ईई को नालियों का मलबा हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पालिका एवं सरकारी विभागों की बैठक में विद्युत, पेयजल व्यवस्था, पार्कों के सौंदर्यीकरण और लावारिस पशुओं के कारण हो रही समस्याओं पर चर्चा की गई। लोनिवि के ईई को नालियों का मलबा हटाने और सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों के कटान के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


पालिका सभागार में नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईई जल निगम को सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को शीघ्र पूरा कर चालू करने और जिन क्षेत्रों में सीवर पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है, वहां पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिए गए। जल संस्थान के ईई को नालियों के अंदर बिछाई गई पेयजल लाइनों को अन्यत्र स्थानांतरित करने, सभी मोहल्लों में नियमित जलापूर्ति कराने के लिए अवर अभियंताओं से हर सप्ताह साप्ताहिक जांच कराने, बिजली विभाग के ईई को शीतकाल में कटौती नहीं करने, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नगर में घूम रहे लावारिस पशुओं को श्रीकृष्ण गोसेवा धाम बड़ाबे भेजने, आवारा कुत्तों की रोकथाम के लिए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पशुओं के शेड निर्माण के लिए सात लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। निर्माण होते ही सभी पशुओं को गोशाला भेज दिया जाएगा। नगर में बन रहे नए भवनों के लिए बिजली, पालिका, जल संस्थान, लोनिवि, एनएच से अनापत्ति प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लेने को कहा गया।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने भाटकोट में बनाए जा रहे बारात घर का तकनीकी परीक्षण करने के लिए लोनिवि और ग्रामीण निर्माण निगम के ईई को 10 दिसंबर को संयुक्त निरीक्षण करने को कहा। जल संस्थान को आरएफसी गोदाम देवसिंह फील्ड के निकट बह रहे सीवर को बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें