फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाली हो लाली हौसिया पधानी लाली हो...

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। ग्लोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिनी बाल महोत्सव का रंगारंग समापन हो गया है। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं ने समा बांध दिया। कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शक देर रात तक नृत्य, संगीत का आनंद लेते रहे।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में बुधवार रात मुख्य अतिथि डीडीहाट यूथ सोसायटी के संरक्षक ओम प्रकाश वर्मा, प्रकाश बोहरा और राजकुमार ने दीप जलाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने लाली हो लाली हौसिया, पधानी लाली हो तिले धारु बोला, डीडीहाट की छमिया छोरी समेत कई कुमाऊंनी, नेपाली, राजस्थानी, पंजाबी गीतों पर जमकर नृत्य किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नाटक ने दर्शकों को बांधे रखा।

विद्यालय की प्रबंधक रेखा कापड़ी ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर बोर्ड परीक्षा और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। महोत्सव में दयाकिशन कापड़ी, बालादत्त कापड़ी, भूमिका पाटनी, ललित सिंह, माधो सिंह कन्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें