फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूना और देवराड़ी बोरा बाजार में टूटी पेयजल लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़) गणाईगंगोली के कूना और देवराड़ी बोरा बाजार में नालियों के खुदान के दौरान पेयजल लाइन टूटने से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


लोनिवि के बेड़ीनाग डिविजन ने कूना और देवराड़ीबोरा में नालियों का खुदान किया। खुदान से नालियों में बिछी पानी की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। इससे लोगों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। कूना की प्रधान सुनीता देवी, देवराड़ी बोरा की प्रधान जानकी देवी ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर पेयजल लाइनों को ठीक न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कहा है कि खुदाई से संचार कंपनियों की ओएफसी भी काट दी गई है, जिससे डाकघर, पॉलीटेक्निक, बैंक, तहसील, ट्रेजरी, डिग्री कॉलेज में कामकाज प्रभावित हो गया है। विधायक मीना गंगोला ने बताया कि लोनिवि के अधिशासी अभियंता को जल्द से जल्द पेयजल लाइनों को ठीक करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें