फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंगाल से सजावटी सामान बनाना सीखेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ग्राम्या फेज दो के तहत उत्तरा पथ सेवा संस्था के तहत मुनस्यारी के ग्वाला, होकरा में रिंगाल पर आधारित प्रशिक्षण शुरू हुआ। गांव के 10 किसानों को रिंगाल से सजावटी सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर सीबी त्रिपाठी ने कहा कि रिंगाल शिल्प का प्रशिक्षण देकर किसानों को बाजार की मांग के अनुरूप सामग्री बनाने में दक्ष बनाना है। उन्होंने कहा कि सजावट और कार्यालयों में उपयोग की वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षक किशन राम ने बताया कि अब मोस्टा, डोका सहित सजावटी वस्तुओं के निर्माण पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। रिंगाल से निर्मित कार्यालय और घरेलू प्रयोग की वस्तुओं की अच्छी मांग है। कार्यशाला में बताया गया कि तीसरे प्रशिक्षण के बाद किसानों का चयन किया जाएगा जिन्हें टूल किट उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें