फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार युवक को एसडीआरएफ जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पांच दिनों से मल्ला जोहार के रिलकोट में फंसे बीमार युवक को एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मुनस्यारी अस्पताल पहुंचा दिया है। युवक के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कुल्थम निवासी 32 वर्षीय गोकर्ण सिंह पुत्र धर्म सिंह रिलकोट में बीमार हो गया था। मुनस्यारी को जोड़ने वाली एकमात्र पुलिया के बहने से बीमार युवक को परिजन उपचार के लिए मुनस्यारी नहीं ला पा रहे थे। प्रशासन से हेलीकॉप्टर की मांग की गई थी, लेकिन मौसम अनुकूल नहीं होने से दो दिन पहले डीएम के निर्देश पर एसडीआरएफ के जवानों को रिलकोट भेजा गया था।

मंगलवार को एसडीआरएफ के आपदा खोज एवं बचाव दल, कुल्थम गांव के युवाओं एवं आईटीबीपी और बीआरओ की मदद से युवक को मंगलवार की देर शाम मुनस्यारी अस्पताल पहुंचाया गया। युवक को भर्ती करने के बाद स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ.कर्णिका पंत ने बताया कि मरीज को हाई एल्टीट्यूड सिकनेस के कारण परेशानी हुई है। बलगम में खून और पेट में दर्द की शिकायत बताई जा रही है। कुछ जरूरी जांचों की आवश्यकता है। उसके बाद ही बीमारी का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें