मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। स्व.आरएस टोलिया राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी में छात्रसंघ चुनाव के संबंध में पर्यवेक्षक एवं एसडीएम केएन गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक हुई।
प्राचार्य प्रो. मंजुला चंद ने छात्रसंघ के संभावित प्रत्याशियों से चुनाव में लिंगदोह समिति की सिफारिशों का पूर्णतया पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया जा सकता है। पर्यवेक्षक केएन गोस्वामी ने शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न करने की बात कही।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि जोशी, खिला कोरंगा, डॉ.अमित जोशी, विनीता महर, एसओ पीआर पैंतोला, कबूल चंद, आन सिंह, लक्ष्मण सिंह, मनीष सिंह, रजनीश धामी, विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह थे।