फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महाविद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


एनएसयूूआई कार्यकर्ता शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। कहा कि सायंकालीन कक्षाएं शुरू कर सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने, आन लाइन प्रवेश लेने से वंचित छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने, स्नातकोत्तर कक्षाओं में सीटें बढ़ाने को लेकर छात्र छह दिनों से आंदोलनरत हैं, लेकिन अब तक उनकी एक भी मांग पर अमल नहीं किया गया है।

बाद में उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के प्रदेश महासचिव दीपक तिवारी, राहुल लुंठी, निखिल सार्की, गौरव धामी, राहुल धामी, मनीष बोरा, मुकेश धामी, मुकेश जोशी, स्नेहिल मल्ल, दक्ष चौहान, सौरभ, नितेश, धीरज सार्की आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें