फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह संपन्न, बाइक रैली निकली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस का सड़क सुरक्षा सप्ताह संपन्न हो गया। समापन पर यातायात पुलिस के जवानों और सहायक संभाग परिवहन के कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाली। शहर में निकली बाइक रैली के दौरान यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूलों में जाकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। वाहन चालकों से ओवर लोडिंग नहीं करने, नशे में वाहन नहीं चलाने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की गई। समापन मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर चंद्र सुयाल, एआरटीओ नवीन सिंह, यातायात प्रभारी दरबान सिंह, उप निरीक्षक राकेश राय, सोमेंद्र सिंह, मीना बिष्ट और दलीप सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें