फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। 18 दिसंबर 2017 में दिल्ली में 22 राज्यों के बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले चुलकोट गांव के बच्चों को गूंज संस्था ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय चुलकोट के आठ विद्यार्थियों के दल ने स्थानीय लोकनृत्य ढुसका का प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


मुनस्यारी तहसील के पंचाचूली पर्वतमाला की तलहटी स्थित चुलकोट के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने आठों बच्चों, उनके माता-पिता, स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद, स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष गिरधर सिंह चुलकोटिया को गूंज संस्था के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए क्वांटम संस्था के माध्यम से स्कूल की नौ छात्राओं को छात्रवृत्ति का चेक भी दिया गया। गूंज संस्था के राज्य समन्वयक शैलेश खर्कवाल ने स्कूल को बैग, किताब, खेल का सामान, जूते आदि दिए। संचालन युवा नेता खड़क सिंह चुलकोटिया ने किया। इस दौरान शिक्षक प्रकाश नारायण ,जीवन चुलकोटिया, लछीमा देवी, नारायणी देवी, मोहनी देवी, गूंज संस्था के चरन सिंह, पूजा जेष्ठा, पूजा बथियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें