फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअर से संघर्ष में तेंदुए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जंगली सुअर से संघर्ष में एक तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए का शव जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर पंचेश्वर में मिला। वन विभाग की टीम ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर एक बजे एसएसबी ने वन विभाग को पंचेश्वर पैदल पुल के पास एक मृत तेंदुए की सूचना दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने शव कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल आबादी से 100 मीटर दूर था। मौके पर वन्य जीवों के बीच संघर्ष के निशान भी मिले। इसके बाद वन कर्मी शव को मुख्यालय रेंज हाउस ले आए।

रेंजर दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि मृत तेंदुआ नर है और उम्र डेढ़ से दो वर्ष के बीच है। शरीर पर संघर्ष के गहरे घाव मिले हैं। स्थानीय लोगों ने देर रात जंगली सुअर और तेंदुए के बीच आपसी संघर्ष की आवाजें सुनी थी। स्थानीय लोगों के बयानों और मौके की परिस्थितियों के आधार पर वन विभाग ने वन्य जीवों के आपसी संघर्ष में तेंदुए के मारे जाने की आशंका जताई है। रेंजर ने बताया कि बृहस्पतिवार को तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें