फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 किलो बासी मिठाई और जलेबी नष्ट की

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र में लिंक मार्ग, जीआईसी मार्ग, सिमलगैर, सिल्थाम, कुमौड़ बाजार में मिठाई और दूध की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बासी मिठाई, जलेबी और ज्यादा रंग वाली मिठाइयों को नष्ट किया गया। टीम ने कुल 70 किलोग्राम मिठाई नष्ट की। इस दौरान दूध के तीन, मावा का एक और पनीर का एक नमूना जांच के लिए रुद्रपुर भेजा गया।
विज्ञापन


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आरएस कठायत ने बताया कि मिठाई की कई दुकानों में खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन नहीं हो रहा है। दुग्ध पदार्थों की बिक्री करने वाले सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मिठाई की कई दुकानों में बासी सामग्री मिली। कुछ मिठाइयों में इतना ज्यादा रंग डाला गया था कि वह जन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। उन्होंने इस तरह की सारी सामग्री को नष्ट कर दिया।

कुछ दुकानों में ओवरडेट कोल्डड्रिंक की बोतलें भी मिली। उनको भी मौके पर ही नष्ट किया गया। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार, कृष्ण कुमार शामिल हुए। डीएम सी रविशंकर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली के मद्देनजर यह अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें