फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में नगरपालिका चुनाव की सरगर्मी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। परिसीमन के बाद पहली बार हो रहे नगरपालिका के चुनावों की सरगर्मी अभी से बढ़ने लगी है। शासन ने अभी नगर निकाय चुनावों की तिथि तो घोषित नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि मार्च अंतिम या अप्रैल प्रथम पखवाड़े में चुनाव संपन्न हो जाएंगे।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ नगरपालिका में इस बार छह नए गांवों को शामिल करने के बाद वार्डों की संख्या 20 कर दी गई है। पहले यहां पर 15 ही वार्ड थे। इस बार पिथौरागढ़ पालिका के लिए 20 सभासद और एक अध्यक्ष चुना जाएगा। इस बीच चुनाव आयोग से मिले आदेश के बाद नगरपालिका क्षेत्र में मतदाता सूचियों को तैयार करने का काम लगभग पूरा होने वाला है। नए परिसीमन के बाद पिथौरागढ़ नगरपालिका क्षेत्र की आबादी 64743 हो गई है। साथ ही पालिका का क्षेत्रफल भी 20 वर्ग किलोमीटर हो गया है।

इधर, नया साल शुरू होते ही पालिका चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है। सभासद के संभावित दावेदारों ने अभी से प्रचार शुरू कर दिया है। नववर्ष और मकरसंक्रांति की बधाई के बहाने अपने प्रचार में जगह-जगह पोस्टर लगा दिए हैं। सोशल मीडिया को भी प्रचार का माध्यम बनाया गया है। दावेदारों ने अपने-अपने वार्ड के व्हाट्सएप ग्रुप तैयार कर लिए हैं और संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इस बार सभासदों की संख्या ज्यादा होने के कारण चुनाव ज्यादा रोचक होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन


उधर, पालिकाध्यक्ष की सीट को लेकर अब तक राजनीतिक दलों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पिथौरागढ़ पालिकाध्यक्ष का पद पिछले तीन चुनावों से सामान्य वर्ग के लिए रहा है। कुछ लोग यह संभावना भी जता रहे हैं कि रोस्टर के अनुसार यह पद आरक्षित भी हो सकता है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए पालिकाध्यक्ष का पद काफी अहम है। इसके अलावा अन्य संगठनों के लोग भी इस बार अध्यक्ष के चुनाव में कूदेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें