गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। भाजपा की गणाईगंगोली ब्लॉक इकाई ने गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने की मांग प्रदेश नेतृत्व से की है। भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र बनकोटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि मीना गंगोला जिले की पहली महिला विधायक हैं।
इस समय भी जिले में वह अकेली महिला विधायक हैं। चुनाव जीतने के बाद से वह जनता से सीधा संवाद बनाए हुए हैं। गांव-गांव जाकर समस्याओं का समाधान करा रही हैं। कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर वह जनता से जुड़े कार्यों को और आसानी से हल कर सकेंगी। बैठक में कई कार्यकर्ता मौजूद थे।