फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जनवरी से पुस्तकदान अभियान शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। किताबों के अभाव में शिक्षा से वंचित रहने वाले बच्चों के लिए सोसाइटी फॉर एक्शन इन हिमालया (सोच) संस्था एक जनवरी से पुस्तक दान अभियान चलाएगी। अभियान में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग के अलावा सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों की मदद ली जाएगी।


सोच संस्था के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने बताया कि किताबों के नहीं होने से सैकड़ों बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए संस्था द्वारा अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तक दान को पर्यावरण से जोड़ते हुए मर्तोलिया ने कहा कि अभियान के दौरान पेड़ों को बचाने की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान को जिले से शुरू कर एक वर्ष के भीतर राज्यभर में फैलाया जाएगा। पुस्तक दान अभियान के बाद संस्था द्वारा जिला प्रशासन की मदद से बुक बैंक का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी सी रविशंकर से प्रारंभिक वार्ता की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें