फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट में 203 किसानों को कर्ज दिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अंतर्गत डीडीहाट, कनालीछीना और मुनस्यारी के 203 किसानों को कृषि लोन बांटा गया। इस दौरान किसानों को बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में सहकारी बैंक के माध्यम से लगे कृषि ऋण मेले का शुभारंभ केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया। विशिष्ट अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि यह कर्ज खेती के अलावा पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन, भेड़ पालन, बकरी पालन आदि योजनाओं के लिए भी है। किसान अब अपनी परंपरागत खेती के अलावा अन्य तरह के स्वरोजगार अपनाकर अपनी आजीविका में सुधार ला सकते हैं।

सहकारी बैक के अध्यक्ष दल बहादुर बाफिला ने किसानों से अपील की कि वह समय पर इस कर्ज की अदायगी बैंकों को अवश्य कर दें। अपर जिला सहकारी अधिकारी चंद्र सिंह पांगती ने बताया कि इस योजना के माध्यम से डीडीहाट के 66, मुनस्यारी के 31, कनालीछीना के 106 किसानों को कर्ज उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन


किसानों को एक करोड़ 20 लाख रुपये का कर्ज बांटा गया। कार्यक्रम में राज्य सहकारी बैंक के निदेशक बीएस बोरा, ब्लॉक प्रमुख जैयंती देवी, हरेंद्र चुफाल, भगवान सिंह देउपा, देवी दत्त जोशी, शमशेर सत्याल, खुशाल सिंह भंडारी, महेश कन्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें