फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगियों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में कई छुट्टियां कम कर दी हैं। मुख्य रूप से रक्षाबंधन, भैयादूज, होलिका दहन, गोवर्धन पूजा, करवा चौथ की छुट्टी रद्द करने की बजरंग दल ने तीखी प्रतिक्रिया की है।
विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि हमेशा से ही इन पर्वों पर अवकाश घोषित होता था, लेकिन प्रदेश सरकार ने भारतीय संस्कृति पर आधारित इन पर्वों का अवकाश रद्द कर गलत संदेश दिया है।

बजरंग दल के जिला संयोजक सोनम पांडे ने कहा कि जानबूझकर हिंदू त्योहारों की छुट्टियां रद्द करना निंदनीय है और सरकार को अपना फैसला शीघ्र वापस लेना होगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले से एक ओर कर्मचारी नाराज हैं और दूसरी तरफ आम जनता में भी गुस्सा है। प्रदर्शन करने वालों में हरीश कुमार, कैलाश जोशी, विनीत पाठक, विजय भट्ट, महेश जोशी, संतोष कुमार, ललित पंत, भूपेंद्र महर आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें