फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। समाजसेवियों और महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सड़कों और पैदल रास्तों में प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रास्तों पर रात में अंधेरा रहने से आने जाने में काफी खतरा रहता है। चोरी, छीनाझपटी की शिकायतें भी इस कारण बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत ने प्रकाश व्यवस्था नहीं सुधारी है जबकि नगर पंचायत का मुख्य काम सफाई, प्रकाश व्यवस्था ही होता है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश सिंह बोरा, महिला संगठन की अध्यक्ष सीमा रावत के नेतृत्व में एसडीएम से मिले लोगों ने कहा कि नगर में प्रकाश की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। इससे आपराधिक घटनाओं में अंकुश लगेगा। एसडीएम वैभव गुप्ता ने आश्वासन दिया है कि नगर पंचायत को प्रकाश व्यवस्था के लिए निर्देश दिए जाएंगे। बेड़ीनाग में नगर पंचायत दो वर्ष पूर्व अस्तित्व में आ गई थी लेकिन लोगों को नगरीय सुविधाओं का कोई लाभ नहीं मिल पाया है। ज्ञापन देने वालों में सरस्वती शाह, पुष्पा मेहरा, पुष्पा देउपा, भगवती पाठक, दीपा राठौर, ममता पंत, जमुना देवी, विमला राठौर आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें