फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राजुला मालूशाही-एक अमर प्रेम कथा’ को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देहरादून में आयोजित कला महोत्सव के थियेटर विधा में गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी की छात्राओं ने ‘राजुला मालूशाही-एक अमर प्रेम कथा’ का मंचन कर राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। अपर शिक्षा निदेशक आरके उनियाल ने छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी की थियेटर टीम का चयन भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय कला महोत्सव के लिए हुआ है।
विज्ञापन


भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत 21 से 22 नवंबर तक देहरादून में कला महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें जिले से चार विधाओं थियेटर, संगीत, नृत्य और दृश्य कला में क्रमश: गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जीआईसी दशाईथल, जीजीआईसी ऐंचोली और जीआईसी बांसबगड़ ने भाग लिया था। गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी की छात्राओं ने शिक्षिका सुकीर्ति विनोद द्वारा निर्देशित ‘राजुला मालूशाही-एक अमर प्रेम कथा’ नाटक का मंचन किया। नाटक की अधिकारियों और दर्शकों ने खूब सराहना की।

संगीत विधा में रेणू साह के निर्देशन में जीआईसी दशाईथल के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। नृत्य विधा में दीपा खाती के निर्देशन में जीजीआईसी ऐंचोली ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कला महोत्सव में टीम प्रभारी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला संदर्भ व्यक्ति विनोद कुमार टम्टा, लक्ष्मी शाह, रेनू कुंवर, गणेश चंद शामिल थे। जिले के विद्यालयों द्वारा तीन विधाओं में राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुसाई, जिला शिक्षा अधिकारी शौकत अली, कमलेश उपाध्याय, संजय कुमार ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें