फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनाने वाले पूर्व फौजी की सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला सैनिक कल्याण परिषद ने चंपावत जिले के मझेड़ा गांव में अकेले सड़क का निर्माण करने वाले पूर्व फौजी बृजेश जोशी की सराहना करते हुए कहा है कि बृजेश ने सेना में सीखी संकल्प शक्ति के बल पर ही यह काम किया है।
विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण परिषद के सदस्य और पूर्व सैन्य अधिकारी नरेंद्र चंद ने कहा है कि कई पूर्व फौजियों ने समाज को दिशा देने का काम किया है लेकिन बृजेश का काम इन सबसे अलग है। गांव तक सड़क बन जाने का फायदा अब सभी को मिलेगा। श्री चंद ने कहा कि सेना में रहते हुए सैनिक अनुशासन और कर्मठता का पाठ सीखता है। यदि वह सेवानिवृत्ति के बाद इसी को आधार मानकर काम करे तो उसका फायदा पूरे समाज को मिलने लग जाता है। इस तरह के कामों से समाज के लोगों को प्रेरणा मिलेगी और वह अच्छाई की तरफ अग्रसर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें