फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोईगैस न मिलने से परेशान महिलाओं ने एक बार फिर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में रसोईगैस का संकट बना हुआ है। शनिवार को रसोईगैस सिलेंडर लेने का इंतजार कर रही टकाना क्षेत्र की महिलाओं ने करीब एक घंटे तक विकास भवन और कलक्ट्रेट जाने वाली सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


महिलाओं का आरोप है कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार रसोईगैस का वितरण नहीं हो रहा है। गैस एजेंसी के लोग इसकी पूर्व सूचना नहीं देते। इस कारण महिलाओं का समय बर्बाद हो रहा है। टकाना में हर शनिवार को रसोईगैस सिलेंडरों का वितरण होता है, लेकिन इस शनिवार को वहां रसोईगैस का वाहन नहीं पहुंचा। काफी देर तक जब रसोईगैस का वाहन नहीं पहुंचा तो महिलाओं ने जाम लगाया।

गैस एजेंसी के प्रबंधक डीके जोशी ने स्वीकार किया कि जिले में रसोईगैस का संकट बना है। नगर क्षेत्र में मांग के अनुरूप सप्लाई नहीं हो पा रही है। इस कारण निर्धारित शेड्यूल के अनुसार रसोईगैस का वितरण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्लांट से सप्लाई पचास फीसदी से भी कम हो रही है। इस कारण अकेले नगर क्षेत्र में बैकलॉग 2500 के करीब पहुंच गया है। इस समय आठ से दस दिन पहले बुकिंग करने वालों को ही सिलेंडर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले के ग्रामीण अंचलों में भी रसोईगैस की सप्लाई चरमरा गई है। कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर एक महीने से रसोईगैस का वाहन नहीं पहुंचा है। गैस एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार अभी स्थिति सामान्य होने में कुछ समय और लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें