फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

650 परिवारों को नहीं मिला पानी

Wed, 14 Mar 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के घंटाकरण में सूखा पड़ा जल स्तंब: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गुरना के पास घाट पंपिंग योजना की आपूर्ति लाइन फट गई। इससे जल संस्थान के लोनिवि जोन की आपूर्ति ठप हो गई। इस क्षेत्र में रहने वाले 650 घरों को पानी नहीं मिल पाया। लोगों को पानी के लिए नौलों, धारों की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन


गुरना के पास मंगलवार की रात एक बजे घाट पंपिंग योजना का पाइप फट गया। जिससे लोनिवि जोन समेत कई जगहों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। पंप हाउस कर्मियों ने रैकी की तो पाइप फटने का पता चला। इसके बाद खुदाई के साथ ही मरम्मत का काम शुरू हुआ। अभी लाइन को सुचारु नहीं किया जा सका है। पाइप फटने से बुधवार को लोनिवि जोन के 650 घरों में आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें नौलों और धारों से पानी लाना पड़ा। खड़कोट, घंटाकरण, जगदंबा कालोनी समेत कई क्षेत्रों की साढ़े सात हजार आबादी इससे प्रभावित रही। जल संस्थान के ईई विशाल सक्सेना ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है। बताया कि बुधवार की शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

सड़क कटिंग के चलते शोपीस बना हैंडपंप
ओएफसी बिछाने के लिए जीआईसी रोड में चल रही सड़क कटिंग से चिमसियानौला का हैंडपंप शोपीस बन गया है। रोड कटिंग की चपेट में आने से हैंडपंप का रास्ता बंद हो गया है। इससे बुधवार को लोग हैंडपंप से पानी नहीं भर पाए। दरअसल हैंडपंप सड़क के एक किनारे है। निजी दूरसंचार कंपनी ओएफसी लाइन बिछाने के लिए सड़क काट रही है। काम कर रहे मजदूरों ने हैंडपंप के सामने सड़क को काट दिया है। इससे हैंडपंप का रास्ता बाधित हो गया। क्षेत्रवासियों ने रोड कटिंग के दौरान पेयजल स्रोत का रास्ता बंद करने पर नाराजगी जताई है। जल संस्थान से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




सेरा में गहराई पेयजल समस्या

सेेरा में पेयजल समस्या गहरा गई है। मांग की अपेक्षा आधा पानी ही मिल पा रहा है। गांव की पेयजल टंकी सूूखने के कगार पर पहुंच गई है।  ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को महज एक घंटा ही पानी की आपूर्ति हो पाई। बड़ी मांग को देखते हुए यह आपूर्ति नाकाफी साबित हुई। ग्रामीणों को नौले और धारों से पानी ढोना पड़ा।  जल संस्थान के ईई विशाल सक्सेना ने बताया कि पानी की कमी के चलते आपूर्ति बाधित रही। बृहस्पतिवार तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें