फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आपदा से 625 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त

Tue, 24 Sep 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में आपदा से 625 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। डीएम विनोद गोस्वामी ने जल संस्थान और जल निगम को जल्द क्षतिग्रस्त योजनाओं के सुधारीकरण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम ने आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि आपदा से जिले भर में 625 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।
वहीं यूपीसीएल के अधिकारियों ने कहा कि आपदा से 170 योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। डीएम ने कहा कि सभी विभागों को गंभीरता से विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करना होगा ताकि इनका लाभ जनता को मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त योजनाओं की सूची और प्रस्ताव जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें