फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण के विरोध में बेड़ीनाग के लोगों ने मुखर की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। प्राधिकरण के विरोध में लोगों ने स्वर मुखर कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा उत्तराखंड के 13 जिलों में विकास प्राधिकरणों का गठन कर बहुसंख्यक आबादी को इसमें शामिल किया गया है। प्राधिकरण के तहत भवन बनाने के लिए काफी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती हैं। गरीब जनता के लिए इन औपचारिकताओं को पूरा करना संभव नहीं है। प्राधिकरण लागू होने के बाद अब भवन बनाना असंभव हो गया है।

पूर्व विधायक नारायण राम आर्या ने कहा कि सरकार एक ओर उत्तराखंड से पलायन को रोकने की बात करती है वहीं दूसरी ओर पहाड़ के जिलों में प्राधिकरण लागू कर लोगों को पलायन के लिए मजबूर भी कर रही है। उन्होंने बेड़ीनाग के चौकोड़ी टी स्टेट के लोगों को भी मालिकाना हक दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कैलाश चन्याल, सभासद देवेंद्र लाल शाह, व्यापार संघ अध्यक्ष ललित महरा, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष देव सिंह गैड़ा, लाल सिंह कोरंगा, राजेश पंत, भगवान सिंह धानिक, कौस्तुभ पंत, कृपाल रौतेला, मोहन चंद्र उपाध्याय, नवीन कुमार, जीवन धानिक, गणेश कालाकोटी, फकीर सिंह, हनुमान सिंह रावत आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें