गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बेलपट्टी के चहज क्षेत्र के 400 परिवारों को शुक्रवार को 11वें दिन बिजली मिली। बताया जा रहा है कि चहज में 23 अप्रैल से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण यह दिक्कत आई थी। क्षेत्र के लोगों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता के सामने मामला उठाया था। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता हरीश बोरा ने बताया कि ट्रांसफार्मर से बिजली की सप्लाई नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार को खराबी दूर कर बिजली बहाल कर दी है। ब्यूरो