फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग में गहराने लगा पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। गर्मी बढ़ने के साथ ही नगर क्षेत्र और चौकोड़ी में पेयजल संकट गहराने लगा है। कई गांवों के जल स्रोतों में भी पानी धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। चौकोड़ी में होटल व्यवसायियों को भी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। होटल स्वामी वाहनों से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में गोरघटिया पंपिंग योजना से लोगों की प्यास बुझ रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही नगर से लगे भट्टीगांव, काली विनायक, चनकाना, राईआगर, त्रिपुरादेवी, देवीनगर, उडियारी बैंड में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों के जल स्रोतों में भी पानी धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। यदि तापमान इसी तरह चढ़ता रहा तो आने वाले कुछ दिनों में कई जल स्रोत सूख जाएंगे। पर्यटन स्थल चौकोड़ी में भी पानी की समस्या बढ़ गई है।

चौकोड़ी में पेयजल व्यवस्था के लिए तीन हैंड पंप लगे हैं। इन दिनों तीनों ही जगहों पर पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। यहां होटल व्यवसायियों को भी पानी की विकट समस्या से जूझना पड़ रहा है। होटल स्वामी वाहनों से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधान मनोज कुमार साहनी ने बताया कि स्रोतों और हैंड पंपों में पानी का स्तर कम हो गया है। जल संस्थान के अवर अभियंता महेश रौतेला मे बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही स्रोतों में पानी कम होने लगा है। बताया कि गोरघटिया पंप योजना से ही नगर में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। दिन में कई बार बिजली की कटौती होने से पानी पूरी तरह लिफ्ट नहीं हो पा रहा है। इससे पेयजल आपूर्ति में बाधा आ रही है। उन्होंने बताया कि पेयजल किल्लत वाले स्थानों पर लोगों को टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें