फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समानता मंच के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अखिल भारतीय समानता मंच के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जिले में मंच को सक्रिय करने के लिए विभिन्न स्थानों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही जिला मुख्यालय में मंच का कार्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में रविवार को प्रदर्शन से पहले हुई बैठक में जातिगत आरक्षण, एट्रोसिटी एक्ट, पदोन्नति में आरक्षण और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। मंच के अध्यक्ष शमशेर महर ने कहा कि सरकार ने आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण देकर जनता को गुमराह करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि इसे किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सचिव कैलाश पुनेठा ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक मुहिम जारी रहेगी। इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही अर्द्धसैनिक बलों में तैनात जवानों को पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग भी उठाई गई। सभा को कैलाश पंत, प्रवीण रावल, मांडवी, भाष्कर जोशी, विजेंद्र लुंठी, अजय बोरा, दयानंद भट्ट, पीतांबर भट्ट, भाष्करानंद जोशी, अनिल चंद ने आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें