डीडीहाट/अस्कोट (पिथौरागढ़)। 33 केवी लाइन में सुधारीकरण के चलते डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, कनालीछीना, दरांती, जौलजीबी, तवाघाट क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। सुबह 10.30 से 4.30 तक बिजली बाधित होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अस्कोट में रोज सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बिजली कटौती होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कटौती का समय कम करने की मांग की है। कहा है कि बिजली की लाइनों में सुधारीकरण का कार्य शीतकाल से पहले कर लेना चाहिए। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि 33 केवी लाइन में सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। 16 फरवरी तक कार्य होगा। उन्होंने लोगों से सहयोग करने का अनुरोध किया है।