फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नहीं सुधरी तो लोस चुनावों का बहिष्कार होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मड़धूरा गांव को जोड़ने वाली सड़क बदहाल पड़ी है। सड़क के वाहन संचालन के योग्य नहीं होने से लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़क का सुधार नहीं करने पर क्षेत्रवासियों ने लोक सभा चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मड़धूरा के ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क का निर्माण पूर्व विधायक मयूख महर ने निधि से कराया था। अब यह सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।

सड़क नहीं होने से उद्यमी अपने कृषि उत्पादों को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस सड़क को शीघ्र सुधारने के लिए प्रयास शुरू नहीं किए गए तो आंदोलन और लोक सभा चुनावों का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें