पिथौरागढ़। अवैध मादक पदार्थों और शराब की बिक्री के खिलाफ युवाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शीघ्र मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश नहीं लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा।
टकाना यूथ के कार्यकर्ता बुधवार को पुलिस कार्यालय के पास एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु को ज्ञापन सौंपा। कई होटलों और दुकानों में अवैध शराब, मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है।
कहा है कि इससे पूर्व में भी पुलिस महकमे से शिकायत की गई। बावजूद इसके अवैध शराब और मादक पदार्थों का धंधा लगातार फल-फूल रहा है। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर सख्त अंकुश लगाने की मांग उठाई। इस मौके पर कमल सूंठा, योगेश भट्ट, सुबोध बिष्ट, मनोज पांडेय, राकेश भट्ट, देवेश जोशी, हरीश जोशी, संजीव राय, जगदीश कलखुड़िया, प्रदीप मेहता, पवन बिष्ट, संजय पोखरिया, संजय उप्रेती, चेतन रावत, हरीश जोशी, खीमानंद जोशी, नौशाद आदि मौजूद रहे।