फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूनाकोट, कनालीछीना में हुई खेल महाकुंभ प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट/कनालीछीना (पिथौरागढ़)। मूनाकोट और कनालीछीना में विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन हो गया है।
विज्ञापन

मूनाकोट में अंडर 14 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में रोहित कुमार प्रथम, नरेंद्र सिंह द्वितीय, भूपेश बूढ़ाथोकी तृतीय स्थान पर रहे।

100 मीटर दौड़ में मनीष दोराल पहले, अजय कुमार दूसरे स्तान पर रहे। मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, जिला व्यायाम प्रशिक्षक डीएन द्विवेदी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सदानंद भट्ट ने किया।
विज्ञापन


कनालीछीना में 100 मीटर की दौड़ बालक वर्ग में संदीप कुमार, बालिका वर्ग में सुमन पहले स्थान पर रहीं। कबड्डी में पुखरौड़ा की टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार, विशिष्ट अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख उमाकांत शर्मा ने पुरस्कार वितरित किए। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें