डीडीहाट (पिथौरागढ़)। स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली जीआईसी की कक्षा 11वीं की छात्रा प्रभा का विद्यालय में सम्मान किया गया। शिक्षकों ने अपनी ओर से दो हजार रुपये की धनराशि एकत्र कर प्रभा को भेंट की।
पिछले दिनों अल्मोड़ा में हुई बालिकाओं की स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ की टीम ने फाइनल में ऊधम सिंह नगर को हराया था। प्रतियोगिता में छात्रा प्रभा के बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने पर उसे सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य काशी राम गौतम ने कहा कि प्रभा ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक किया है। इस मौके पर शिक्षक नित्यानंद जोशी, प्रताप सिंह बिष्ट आदि थे।