फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालेश्वर मंदिर में शिव महापुराण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। श्री 1008 बालेश्वर महादेव मंदिर में सात दिन का शिव महापुराण शुरू हो गया है। इससे पहले महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन


पुरोहित हरीश चंद्र उपाध्याय ने गणेश पूजा एवं कलश स्थापना की। बलवंत सिंह सत्याल, गोविंद भट्ट और अनिल कार्की ने यजमान बनकर पूजा-अर्चना की। शिव महापुराण में 108 कथाओं का वर्णन किया जाएगा। आरती पूजन के बाद बाजार में महिलाओं और स्कूली बच्चों की भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


तीन नवंबर को भंडारा, पूर्णाहुति, कन्या पूजन, गोदान के साथ कथा का समापन होगा। कथावाचक, व्यास जागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के पुजारी पंडित मोहन चंद्र भट्ट हैं। गंगा सिंह मेहता, मनोहर सत्याल, सुनील सत्याल, सुरेश जोशी, मथुरा दत्त भट्ट, गिरीश दत्त भट्ट, गणेश दत्त भट्ट, भाष्कर भट्ट, शशिकला सत्याल, शांति बिष्ट, सीमा बिष्ट, दीपा जोशी, नीता पपने आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें