धारचूला/डीडीहाट। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने धारचूला, डीडीहाट, टनकपुर में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर शीघ्र अंकुश नहीं लगाया गया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
डीडीहाट में कांग्रेसियों ने कहा कि 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में महंगाई कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। पुतला दहन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, ललित भंडारी, चंचल चौहान गिरधर बोरा, ललित चुफाल आदि थे।
धारचूला में कांग्रेसियों ने गांधी चौक पर सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि पेट्रो पदार्थों को भी जीएसटी के दायरे में रखा जाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष डूंगर दानू, प्रद्युम्न गर्ब्याल, जवाहर गर्खाल, नेत्र कुंवर, नंदा बिष्ट, दीपा रावत, प्रेमा कुटियाल, संदीप, विजय फिरमाल, रुप सिंह दानू आदि थे।