फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। वेतन विसंगति दूर करने समेत 15 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने पिथौरागढ़ और चंपावत में एक दिनी धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्राम विकास अधिकारी सोमवार को पिथौरागढ़ के टकाना स्थित धरना स्थल पर एकत्र हुए और मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा योजना के तहत सामाजिक अंकेक्षण के नाम पर की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई रोकने, ग्राम विकास अधिकारी और सहायक खंड विकास अधिकारी संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करने, जॉब चार्ट में संशोधन, मनरेगा को लक्ष्य आधारित न बनाए जाने, विकास खंडों के पुनर्गठन, खंड विकास अधिकारी के 117 पदों को पुन: सृजित करने, विभागीय पदोन्नतियां करने, 2015 बैच के ग्राम विकास अधिकारियों का स्थायीकरण करने जैसी मांगेें उठाई।

इस दौरान सहायक खंड विकास अधिकारी हेमा जोशी, ख्याली दत्त लोहनी, ग्राम विकास अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष बसंत पांडेय, प्रदीप भट्ट, पंकज कुमार पंत, जगदंबा प्रसाद पंत, संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष कैलाश पंत, घनश्याम जोशी, दीपक भट्ट, विजेंद्र लुंठी, विक्रम नेगी, जाकिर हुसैन, रमेश जोशी नवीन तिवारी, कमलेश्वर बिष्ट, विनीता नगरकोटी, शोभा द्विवेदी, चंद्रकला भंडारी, भावना पंत, गोकुल मखौलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चंपावत के धरना स्थल में एसोसिएशन जिलाध्यक्ष तपन गड़कोटी की अध्यक्षता और महामंत्री जीवन गिरि गोस्वामी के संचालन में सभा हुई। धरना प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में महेश परगांई, नारायण सिंह कार्की, नवीन आर्य, सरिता जोशी, आशा गोस्वामी, रचना सैनी, कैलाश चंद्र गड़कोटी, एलएल वर्मा, बीबी जोशी, प्रवीण चंद्र भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें