पिथौरागढ़। विकास खंड गंगोलीहाट के धकलानी गांव में सस्ता गल्ला दुकान से एक साल से राशन नहीं मिला है। इस आशय की शिकायत पर डीएम ने दो दिन के भीतर आख्या मांगते हुए राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को आयोजित जनता दरबार में ग्रामीण विनोद कुमार की शिकायत पर डीएम ने यह निर्देश जारी किए। शिकायतकर्ता ने बताया कि राशन न मिलने से भोजन के इंतजाम की समस्या खड़ी है। गांव के गरीब परिवार किसी तरह भोजन का बंदोबस्त कर रहे हैं। डीएम ने खाद्य निरीक्षक से दो दिन के भीतर समस्या का समाधान करने को कहा।दरबार में 64 शिकायत दर्ज हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को पखवाड़े के भीतर इन मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही पिछले दरबार में लंबित 124 प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान एसडीएम एसके पांडेय, पीडी डीडी पंत, प्रशिक्षु पीसीएस अभय कुमार, डीडीओ गोपाल गिरी आदि अधिकारी थे।