फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में तालाब में नहाते समय चार बच्चियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महेंद्रनगर (नेपाल)। नेपाल के भैरहवा जिले में तालाब में नहाते समय सोमवार पूर्वाह्न एक गांव की चार बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चार बच्चियों में से दो एक ही परिवार की हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम छा गया। चारों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


भैरहवा जिले के लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 की चार बालिकाएं नहाने के लिए गई थीं। आबिदा खातून (9), साहिमा खातून (10), मुदीना खातून (14) और शाहिया खातून (14) नौखनिया तालाब में ट्यूब में खेल रहे थे। तभी एकाएक असंतुलित होकर चारों बच्चियां डूब गई। मृतकों में आबिदथा और साहिमा बहनें हैं। लुंबिनी (नेपाल) के प्रहरी निरीक्षक पुरुषोत्तम रावत क्षेत्री ने बताया कि सभी के शव निकालकर भैरहवा अस्पताल में पोस्टमार्टम में लाया जा रहा है। मौत के बाद मासिना गांव शोक में डूब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें