फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनने के दो माह में ही गिर गई दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मेला मैदान में दो माह पूर्व बनी एक दीवार बरसात के कारण गिर गई है। इस कारण मैदान में खेलने वाले जीआईसी झूलाघाट के बच्चों को असुविधा हो रही है। विद्यालय प्रशासन इसकी सूचना आपदा प्रबंधन विभाग और शिक्षा विभाग को दी है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज झूलाघाट के पास बने मेला मैदान की चौड़ाई बढ़ाने के लिए दो माह पहले ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग (आरईएस) ने दो आरसीसी दीवारों का निर्माण किया था। पांच लाख रूपये की लागत से बनी 35 मीटर लंबी ये दीवारें शनिवार सुबह भर-भराकर गिर गई। मात्र दो माह में ही दीवारों के गिरने के बाद क्षेत्रवासियों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। घटना की सूचना ग्राम प्रधान सुरेंद्र आर्या ने आरईएस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें