फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग की दशा 45 लाख की लागत से सुधरेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौैरागढ़। रोडवेज वर्कशाप के पास से बियरशीबा स्कूल, पुलिस लाइन को जाने वाले मार्ग का 45 लाख रुपये की लागत से सुधारीकरण होगा। रविवार को पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने सुधारीकरण, विस्तारीकरण के काम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष खाती ने कहा कि अवस्थापना मद से रास्ते के सुधार के लिए 45 लाख रुपये की रकम स्वीकृत की गई है। सड़क के टेंडर पहले ही लगा दिए गए थे। ठेकेदार को तुरंत काम शुरू करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों को गुणवत्ता का पूरा ध्यान देने की हिदायत दी गई है।

कुमौड़ वार्ड की सभासद गीता बिष्ट ने रास्ते के सुधारीकरण के लिए धन मंजूर करने पर पालिकाध्यक्ष का आभार जताया। इस दौरान तिलढुकरी की सभासद मंजू बिष्ट, दलीप वल्दिया, प्रकाश मेहता, नीरज सामंत, जगत सिंह बिष्ट, रूप नाथ, मदन जोशी, धीरज रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें