फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाली पर्यटक की अस्थमा का दौरा पड़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी घूमने आए एक बुजुर्ग बंगाली पर्यटक की अस्थमा का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हादसे के बाद दल के सभी सदस्यों ने घूमने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया है। दल में 22 सदस्य शामिल थे। बंगाली पर्यटक का अंतिम संस्कार कोलकाता में किया जाएगा।
विज्ञापन


मुनस्यारी के थानाध्यक्ष चंदन बिष्ट ने बताया कि बुधवार को कोलकाता से बंगाली पर्यटकों का 22 सदस्यीय दल यहां घूमने आया था। यह दल यहां एक स्थानीय होटल में रुका था। बृहस्पतिवार को दल का कार्यक्रम चौकोड़ी भ्रमण पर जाने का था, लेकिन इससे पहले ही सुबह पौने आठ बजे दल के सदस्य अंजन चटर्जी (62) पुत्र स्व.अमन चंद्र चटर्जी निवासी न्यूट्रालिगंज पूर्व पुतियारी कोलकाता को अस्थमा का दौरा पड़ गया।

दल के अन्य सदस्य अंजन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। सीएचसी के डॉ.बृजेश तिवारी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही अंजन चटर्जी की मौत हो चुकी थी। दल के सदस्य तपन मुखर्जी ने बताया कि अंजन चटर्जी पहले से ही अस्थमा की बीमारी से पीड़ित थे। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भिजवाया। दल के सदस्यों ने बताया कि अंजन चटर्जी के परिवार में केवल एक भाई है। जिसे घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें