फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में 26858, चंपावत में 15910 घर रोशन होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बिजली से वंचित पिथौरागढ़ के 26,858 और चंपावत जिले के 15,910 घर इस साल के अंत तक रोशन हो जाएंगे। पीएम सौभाग्य योजना के तहत इन वंचित परिवारों को बिजली मिलेगी। बीपीएल को मुफ्त, जबकि एपीएल परिवारों को नए कनेक्शन के लिए महज 500 रुपये चुकाने होंगे। वह भी 50-50 रुपये की दस आसान किस्तों पर।
विज्ञापन


केंद्र की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश के ऊर्जा विभाग ने बिजली से वंचित परिवारों को चिन्हित किया है। इन परिवारों को इस वर्ष 31 दिसंबर तक कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत पिथौरागढ़ में 2011 की जनगणना के मुताबिक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के 26,858 परिवारों को बिजली मिलेगी। इस योजना में ग्रामीण क्षेत्रों के 13,593 एपीएल और 8,710 बीपीएल परिवारों को लाभ मिलेगा। इसी तरह पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला शहरी क्षेत्र के 4255 परिवारों को बिजली मिलेगी। इनमें से 105 बीपीएल हैं।

दूसरी ओर चंपावत जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित 15,910 परिवारों को योजना में शामिल किया गया है। इनमें से 3636 बीपीएल परिवार शामिल हैं। लाभार्थियों के चिन्हीकरण के बाद विभाग ने पंजीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। खास बात यह है कि लाभार्थियों को बिजली कनेक्शन के साथ ही जरूरी उपकरण और जरूरत पड़ने पर विद्युत पोल भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कनेक्शन के तहत ये सामग्री मिलेगी
कम से कम 10 फुट पीबीसी पाइप और वायर, एक एमसीबी, एक होल्डर, एक एलईडी बल्ब, एक सॉकेट, दो स्विच, मीटर केबल और जरूरत पर पोल।

आज होगा शुभारंभ
राज्य में शुक्रवार से सौभाग्य योजना का शुभारंभ हो जाएगा। इसके साथ ही जिलों में भी योजना की शुरुआत होगी। पिथौरागढ़ के प्रभारी मंत्री अगले कुछ दिनों के भीतर जिले में योजना की शुरुआत करेंगे, जबकि चंपावत में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या का शुक्रवार को योजना का शुभारंभ कार्यक्रम प्रस्तावित है।

सौभाग्य योजना के तहत पिथौरागढ़ और चंपावत में बिजली से वंचित घरों को चिन्हित करने के बाद डीपीआर तैयार कर ली गई है। शुक्रवार से योजना के तहत पंजीकरण शुरू हो जाएगा। साल के आखिर तक सभी को बिजली के कनेक्शन देने का लक्ष्य है। -तरुण कुमार, अधीक्षण अभियंता, पिथौरागढ़/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें