फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेसियों ने रुड़की के मेयर यशपाल राणा के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य की जनता को भय और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का नारा देने वाली भाजपा सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर मेयर के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई है। पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी ने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। जिला प्रवक्ता ललित पाल ने सरकार पर मानवीय मूल्यों के हनन का आरोप लगाया। पुतला दहन में कुंवर सिंह बोहरा, गोपाल दत्त सती, पवन महर, आशीष हावर्ड, मनोज ठकुराठी, राजेश शर्मा, दीनू कापड़ी, दीनू तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें