पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के पुरानी बाजार और गंगोलीहाट के कालिका मंदिर में चीर बंधन के साथ ही होली के पर्व की शुरुआत हो गई है। होलाष्टक के अवसर पर शुक्रवार शाम को पिथौरागढ़ के पुरानी बाजार के साथ ही गंगोलीहाट के कालिका मंदिर में चीर बंधन किया गया। होली कमेटी के कार्यकर्ताओं ने परंपरागत रूप से होली दहन स्थल पर मेल का पेड़ लगाया। इस पेड़ के इर्दगिर्द मथुरा से लाई गई चीर बांधी गई।
चीर बंधन में तमाम श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन स्थल पर मंत्रोच्चार के साथ होली पर्व की विधिवत शुरुआत हुई। इस अवसर पर देवी-देवताओं की स्तुति और होली गीतों का गायन किया। 26 फरवरी को एकादशी पर रंग भरनी होली का आयोजन होगा। इसी दिन चीर पर रंग अर्पित किया जाएगा। इधर, चीर बंधन के साथ ही जिले भर में होली गायन का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस दौरान होली कमेटी अध्यक्ष त्रिभुवन लाल साह, मनीष चौधरी, सूरज थापा, निक्की साह, रागी वर्मा, गीतू वर्मा, राजू वर्मा, दिनेश पंत, बब्बू सरदार आदि थे।