फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दो

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और अलग से गो मंत्रालय की स्थापना की मांग को लेकर गो क्रांति मंच ने धरना दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन


धरने के दौरान लोगों ने नारेबाजी की। प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में मंच ने कहा कि गाय को हिंदू धर्म ग्रंथों में विश्वमाता कहा गया है। भारत में गाय को माता के नाम से ही पुकारा जाता है। गाय धार्मिक आस्था का प्रतीक है। गाय को राष्ट्रमाता के पद पर सुशोभित किया जाना चाहिए। मंच ने देश में अलग से गो मंत्रालय बनाने की भी मांग की है।

गाय के गोबर का प्रयोग खाद के साथ ही गोबर गैस और वाहनों में मीथेन गैस के रूप में प्रयोग करने की मांग उठाई। गाय की हत्या करने वाले को मृत्युदंड दिया जाए। धरने पर गो क्रांति मंच के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत, प्रबंधक कमल पुनेड़ा, संरक्षक भगवान बल्लभ पंत, उपाध्यक्ष रमेश चंद, महासचिव शिव दत्त भट्ट, सचिव प्रेम प्रकाश जोशी, ईश्वर दत्त भट्ट, नेत्र बल्लभ पांडे आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें