फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के थरकोट में झील बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि पिथौरागढ़ में प्रस्तावित थरकोट झील का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। झील के लिए शासन ने 24 करोड़ की धनराशि मंजूर कर दी है। मंत्री ने बताया कि नए साल में नैनीसैनी हवाई पट्टी से रीजनल कनेक्टिविटी के तहत पंतनगर और देहरादून के लिए उड़ान शुरू हो जाएगी। पंत ने कहा कि सरकार ने निर्माणाधीन बेस अस्पताल के लिए भी तीन करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी है।
विज्ञापन


अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पंत ने कहा कि सीमांत जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए थरकोट झील का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही थरकोट झील का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नैनीसैनी हवाई पट्टी की सभी 32 आपत्तियों का निस्तारण हो गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने रीजनल कनेक्टिविटी के लिए मंजूरी दे दी है। इसके तहत देहरादून और पंतनगर एयरपोर्ट के लिए उड़ान शुरू होगी।

वहां से लोग दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ सकेंगे। बताया कि राज्य सरकार ने उड़ान योजना में शामिल करने का प्रस्ताव भारत सरकार को दिया है। उड़ान में मंजूरी मिलने पर सस्ती हवाई सेवा का लाभ लोगों को मिलेगा। रीजनल कनेक्टिविटी से चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी को भी जोड़ा जाना है। बताया कि दूसरे चरण में बड़े हेलीकॉप्टरों के लायक हेलीपैडों का निर्माण होना है। बड़े हेलीकॉप्टरों के जरिए भी प्रदेश में हवाई सेवा शुरू करने की योजना सरकार की है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ में बन रहे बेस अस्पताल के निर्माण के लिए शासन ने तीन करोड़ की धनराशि अवमुक्त की है। अब तक 22 करोड़ रुपये बेस अस्पताल के लिए मिल चुके हैं। अवशेष 22 करोड़ की धनराशि अगले वित्तीय वर्ष में अवमुक्त की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अवमुक्त तीन करोड़ की धनराशि को इसी वित्तीय वर्ष में खर्च कराने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी। वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, जिला उपाध्यक्ष गोपू महर, भाजपा नेता महेंद्र लुंठी, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी, विधायक प्रतिनिधि कृपाल वल्दिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें