पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के 14 नवंबर को जौलजीबी के संभावित दौरे को देखते हुए डीएम सी रविशंकर ने मजिस्ट्रेट नियुक्त कर उनको जिम्मेदारी सौंप दी है। मुख्यमंत्री जौलजीबी मेले के उद्घाटन के लिए आने वाले हैं।
डीएम ने बताया कि धारचूला के एसडीएम आरके पांडे को जौलजीबी मेला स्थल पर सभी तरह की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीडीहाट के एसडीएम विवेक प्रकाश हैलीपैड से मेलास्थल तक की व्यवस्था देखेंगे। डीडीहाट के तहसीलदार अर्जुन लाल टम्टा को हैलीपैड जोग्यूड़ा में तैनात किया जाएगा। वह हैलीपैड की व्यवस्थाएं देखेंगे। धारचूला के तहसीलदार इंद्रबहादुर मल्ल को सभी व्यवस्थाओं में समन्वय का काम सौंपा गया है। अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर को पूरे भ्रमण के दौरान नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्य विकास अधिकारी वंदना लोकार्पण, शिलान्यास के कार्यक्रमों की नोडल अधिकारी रहेंगी। एसडीएम सदर एसके पांडे को मुख्यमंत्री के दौरे के समय वाहन अधिग्रहण की जिम्मेदारी दी गई है। डीएम ने सभी अधिकारियों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहने को कहा है।