फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवसिंह मैदान में कार्यक्रम कराने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी के आयोजन की तैयारी में लगी नगरपालिका ने मंगलवार को एक बार फिर नगर क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों के साथ बैठक की। पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि बिना शिक्षण संस्थाओं के सहयोग के यह आयोजन संभव नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील की कि वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दें। इस बीच नगर क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने पालिकाध्यक्ष को पत्र लिखकर मांग की कि शरदोत्सव के सभी कार्यक्रम पिछले वर्षों की तरह देवसिंह मैदान में ही कराए जाएं।

प्रधानाचार्यों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से शरदोत्सव का आयोजन न होने से स्कूली बच्चों को मंच नहीं मिल पाया। इस बार आयोजन की तैयारी से सभी विद्यालयों में बच्चे उत्साहित हैं। प्रधानाचार्यों ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए देवसिंह मैदान सुरक्षित है। मैदान में वाहनों की पार्किंग भी हो जाती है। यदि किसी अन्य मैदान में शरदोत्सव का आयोजन हुआ तो वह अपने विद्यालय के बच्चों को कार्यक्रम में नहीं भेज पाएंगे।
विज्ञापन


बैठक में नगर क्षेत्र के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे। पालिकाध्यक्ष ने प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को आश्वासन दिया कि उनकी भावनाओं के अनुसार ही काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें