फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाक्सर विमल पुनेड़ा का हुआ अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अगले माह अमेरिका में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पेशेवर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले विमल पुनेड़ा का मंगलवार को देवसिंह राजकीय इंटर कॉलेज में अभिनंदन किया गया। विमल ने हाइस्कूल और इंटर की शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की है। प्रधानाचार्य डा. अशोक पंत ने विमल को पुष्प भेंट करते हुए विद्यार्थियों के सामने विमल की उपलब्धियों को रखा।
विज्ञापन


बॉक्सर विमल पुनेड़ा ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर ने कहा कि अब बॉक्सिंग का क्रेज बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विमल को अब उत्तराखंड राज्य का स्पोर्ट्स प्रशासक नियुक्त किया गया है। अपने विद्यालय के एक पूर्व छात्र की उपलब्धि से विद्यार्थी बेहद खुश हुए।

विद्यालय के शिक्षक एलएस खाती ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर अशोक पुनेड़ा, राकेश देवलाल, डीके देवलाल, अभिमन्यु खत्री, प्रदीप महर, धीरज सिंह, अनूप चंद, बबलू बोहरा आदि उपस्थित थे। संचालन बीसी उप्रेती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें