फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचेश्वर बांध के निर्माण का प्रस्ताव वापस ले सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा ने कहा कि सरकार को पंचेश्वर बांध निर्माण का प्रस्ताव वापस लेना चाहिए और इसके बदले यूपी के समय में स्वीकृत 400 मेगावाट की चमगाड़ बिजली परियोजना को मंजूरी देनी चाहिए। पंचेश्वर बांध के निर्माण से पैदा होने वाली स्थिति का खुलासा वह कई बार राज्यसभा में कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बांध का विरोध जारी रखेगी।
विज्ञापन


माहरा ने कहा कि पूरी दुनिया में अब बड़े बांधों के स्थान पर छोटे बांधों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने 312 मीटर ऊंचे बांध का प्रस्ताव बनाकर सैकड़ों गांवों के हजारों लोगों के सामने विस्थापन का संकट खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि बांध बनने से 11600 हेक्टेयर जमीन डूब जाएगी और 31023 परिवारों को विस्थापित होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बांध की डीपीआर बनाने वाली कंपनी ने विस्थापितों के अधिकारों का कोई जिक्र नहीं किया है। उन्हें कहां बसाया जाएगा और उस स्थान पर लोगों को क्या मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी, इसका कहीं उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें