फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को जयंती पर याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर जिला मुख्यालय में प्रभातफेरी निकाली गई। घंटाकरण स्थित पंत स्मारक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नगरपालिका हाल में गोष्ठी हुई। जिलाधिकारी ने स्वाधीनता सेनानियों की वीरांगनाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पंत स्मारक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी, जिलाधिकारी सी रविशंकर, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती समेत कई लोगों ने पंडित पंत की मूर्ति में माल्यार्पण किया। कोश्यारी ने पंत को महान स्वाधीनता सेनानी बताते हुए कहा कि उनका देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

नगरपालिका हाल में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और देशभक्ति गीत गाए। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, भाजपा नेता महेंद्र लुंठी, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, मनोज ओझा, हिमांशु ओझा, उमा पांडेय, सेनानी परिवार के डा. गोपाल शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन केडी भट्ट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीहाट में तहसीलदार अर्जुन लाल टम्टा ने पंडित पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में नीलांबर जोशी, हरीश पंत, पारस कन्याल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें